Sadprayas

उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में बंद हों बूचड़खाने: आजम खान

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में नये सीएम के आते ही प्रदेश के बंद हो रहे बूचड़खाने को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने कहा, मैं सिर्फ उत्तर प्रदेश में बूचड़खानों पर प्रतिबंध लगाने का ही समर्थन नहीं करता हैं बल्कि लंबे समय से कह रहा हूं कि बूचड़खाने पूरी तरह से बंद होने चाहिए.”

उन्होंने कहा सिर्फ अवैध बूचड़खाने पर ही नहीं, बल्कि सभी बूचड़खानों के खिलाफ एक समान कार्रवाई होनी चाहिए. महज एक राज्य में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में बूचड़खानें बंद होने चाहिए. उन्होने कहा, ‘गोहत्या पर पूरे देश में रोक लगनी चाहिए. केरल, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में गो हत्या कानूनी है, लेकिन दूसरे राज्यों में ऐसा नहीं है.’

उन्होंने कहा ‘किसी को भी पशु हत्या नहीं करनी चाहिए. ऐसे में कानूनी और गैर कानूनी क्या होता है? सिर्फ गैर कानूनी ही नहीं, बल्कि सभी बूचड़खाने बंद होने चाहिए. किसी भी पशु को नहीं काटा जाना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि कानूनी रूप से पशु को काटने की इजाजत कैसे दी जा सकती है?

सपा नेता ने कहा, अगर पशुओं को काटना गलत है, तो फिर वैध बूचड़खानों में पशुओं के काटने की इजाजत क्यों ? यह कैसी मंशा है कि अगर वैध बूचड़खाने में पशुओं को काटा जाता है, तो ठीक है और यदि अवैध बूचड़खाने में काटा जाता है, तो गलत है. देश के सभी बूचड़खाने बंद होने चाहिए. पशुओं को काटने की तनिक भी इजाजत नहीं होना चाहिए.

Exit mobile version