Metro Services

आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने  मेट्रो रेल सेवाएं (Metro Services) बहाल किए जाने के बारे में आज मानक संचालन प्रक्रिया संबंधी दिशा-निर्देश घोषित किए। मेट्रो का परिचालन इस महीने की 7 तारीख से शुरू होने जा रहा है। इसे चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा और 12 सितम्‍बर तक सभी मार्गों पर मेट्रो सेवाएं (Metro Services) चालू कर दी जाएंगी। शुरू में रेल सेवाएं कुछ अंतराल पर चलाई जाएंगी, जिन्‍हें धीरे-धीरे बढ़ाते हुए 12 सितम्‍बर तक पूर्ण स्‍तर तक पहुंचा दिया जाएगा।

पहले चरण में मेट्रो सेवाएं (Metro Services) दो शिफ्टों में उपलब्‍ध रहेंगी। पहली शिफ्ट सवेरे सात बजे से 11 बजे तक और दूसरी शिफ्ट शाम चार बजे से आठ बजे तक उपलब्‍ध रहेंगी।

सामान्‍य परिचालन इस महीने की 12 तारीख से शुरू होगा। रेलगाडियों के फेरे यात्रियों की भीड़ के अनुसार व्‍यवस्थित किए जाएंगे। कंटेनमेंट जोन वाले क्षेत्रों में मेट्रो स्‍टेशनों के दरवाजे नहीं खुलेंगे।

सभी यात्रियों और मेट्रो कर्मचारियों के लिए मास्‍क लगाना अनिवार्य होगा। केवल ऐसे व्‍यक्तियों को यात्रा की अनुमति होगी जिनमें कोविड का कोई लक्षण न हो और जो थर्मल स्‍क्रीनिंग में उपयुक्‍त पाए जाएंगे।

स्‍मार्ट कार्ड और कैशलैस या डिजिटल लेन-देन को प्रोत्‍साहित किया जाएगा। टोकन और पर्चियों का इस्‍तेमाल करने से पहले उन्‍हें समुचित सेनिटाइज करना जरूरी होगा।

इन दिशा-निर्देशों के आधार पर दिल्‍ली (Delhi Metro), नोएडा (Noida Metro), चेन्‍नई (Chennai Metro), कोच्‍चि (Kochi Metro), बेंगलुरू (Bengaluru Metro), मुंबई (Mumbai Metro)-लाईन-एक, जयपुर (Jaipur Metro), हैदराबाद (Hyderabad Metro), महामेट्रो नागपुर (Nagpur Metro), कोलकाता (Kolkata Metro), गुजरात (Gujarat Metro), और यूपी मेट्रो (Lucknow Metro) लखनऊ ने अपनी-अपनी मानक संचालन प्रक्रियाएं तैयार कर ली हैं।

You May Also Like  सुप्रीम कोर्ट को मिले तीन नए जज, कुल संख्या हुई 25; पहली बार तीन महिलाएं पहुंची शिखर पर

महाराष्‍ट्र सरकार ने सितम्‍बर के दौरान मेट्रो सेवा शुरू न करने का फैसला किया है।