BJP ने Manoj Tiwari दिल्ली BJP अध्यक्ष पद से हटाया

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार  को कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की. भाजपा ने मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की जगह आदेश कुमार गुप्ता (Aadesh Kumar Gupta) को दिल्ली BJP का अध्यक्ष बनाया है. वहीं, पार्टी ने छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी विष्णुदेव साय को सौंपी है. आदेश गुप्ता उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर हैं.

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) को 2016 में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. सूत्रों का कहना है कि उन्होंने दिल्ली की हार के तुरंत बाद इस्तीफा देने की पेशकश की थी, लेकिन विकल्प नहीं मिलने तक इसे जारी रखने के लिए कहा गया था.

https://www.sadprayas.com/2020/05/13/ladakh-painful-to-have-attachment/

बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को 62 सीटें मिली थीं. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) सिर्फ 8 सीटों पर सिमटकर रह गई थी. दूसरी तरफ कांग्रेस (Congress)  एक बार फिर  कोई भी सीट नहीं जीत सकी थी.

पार्टी अध्यक्ष पद से छुट्टी के बाद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने ट्वीट कर लिखा, ‘भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इस 3.6 साल के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग मिला उसके लिये सभी कार्यकर्ता,पदाधिकारी,व दिल्ली वासियों का सदैव आभारी रहूंगा. जाने अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना. नये प्रदेश अध्यक्ष भाई आदेश गुप्ता जी को असंख्य बधाइयां.

You May Also Like  कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में मरने वालों की संख्या हुई 1,74,336