नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar)रविवार को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। 9 सितंबर, 1967 को उनका जन्म अमृतसर में हुआ था। फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार ने अपना जन्मदिन करीबी दोस्तों के साथ शनिवार रात सेलिब्रेट किया। उन्हें मुंबई की एक होटल के बाहर पत्नी ट्विंकल खन्ना, बॉबी देओल, तान्या देओल, सनी दीवान और अनु दीवान के साथ देखा गया। सेलिब्रेशन की एक इनसाइड तस्वीर ट्विंकल खन्ना ने भी जारी की है, जिसमें सभी पार्टी मूड में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में ट्विंकल ने बर्थडे बम्प्स का भी जिक्र किया है। इससे इतना तो साफ है कि अक्षय की पार्टी काफी धमाकेदार हुई होगी।

You May Also Like  संगीतकार Wajid Khan का निधन, किडनी की बीमारी और Corona से गई जान