केरल में बाढ़ और भूस्खलन के चलते हुई 19,512 करोड़ रुपये के नुकसान की रिपोर्ट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्य के लिए 500 करोड़ रुपये का अंतरिम राहत पैकेज देने का ऐलान किया। इस बारे में सवाल किए जाने पर सीएम पिनराई विजयन ने कहा कि यह वक्त आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है।  इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘हम हर संभव मदद दी जा रही है।  एयर मार्शल ने और ज्यादा हेलीकॉप्टर्स भेजने का वादा किया और हमनें भी सरकार को बताया कि हमें और मदद की दरकार है। ‘

दरअसल केरल में 15 दिनों से हो रही भारी बारिश और बाढ़ के चलते हालात बेहद बदतर हो गए हैं।  लैंडस्लाइड और बाढ़ से अब तक 324 लोगों की जान जा चुकी है।  करीब तीन लाख लोग बेघर बताए जा रहे हैं।  सेना के साथ एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।  करीब 2 लाख 23 हजार लोगों को 1500 राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोच्चि में मुख्यमंत्री विजयन सहित तमाम आला अधिकारियों के साथ मंथन किया।  इस दौरान केरल के सीएम पिनराई विजयन ने पीएम मोदी को बताया कि बाढ़ और लैंडस्लाइड से राज्य को कुल 19, 512 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।  इस मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी हवाई सर्वे कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने को निकले. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी से केरल बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है।

केरल सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए डोनेशन देने की अपील की है।  आप donation.cmdrf.kerala.gov.in के जरिये बाढ़ पीड़ितों की मदद कर सकते हैं. इसके अलावा सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

You May Also Like  India’s Got Latent: अश्लील टिप्पणियों पर विवाद, Samay Raina समेत कई लोगों पर केस दर्ज