सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे आज रामलीला मैदान में लोकपाल की मांग को लेकर एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस वजह से यातायात प्रभावित रहेगा.सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे केंद्र के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे. इस बार भी वह ऐतिहासिक राम लीला मैदान से ही केंद्र सरकार के खिलाफ बिगुल फूकेंगे.

वर्ष 2011 में भ्रष्टाचार की जांच के लिए लोकपाल के गठन की मांग को लेकर वह इसी मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे थे. इस बार संभावित तौर पर वह नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार पर निशाना साधेंगे.

दिल्ली यातायात पुलिस ने परामर्श जारी कर लोगों को अरुणा आसफ अली रोड, दिल्ली गेट, दरियागंज, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, अजमेरी गेट, पहाड़गंज, आईटीओ, राजघाट, मिंटो रोड, विवेकानन्द मार्ग, जेएलएन मार्ग इत्यादि की ओर जाने से बचने को कहा है.

You May Also Like  Sea green over seasons Fifth without dominion she'd