भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा द्रोपदी को लेकर की गई टिप्पणी की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स के एक धड़े ने उन्हें काफी ट्रोल किया है। दरअसल राम माधव ने द्रोपदी को पहली फेमिनिस्ट कहा था। उनका यह बयान लोगों को काफी विचित्र लगा और लोगों ने बीजेपी नेता को ही ट्विटर पर ट्रोल कर दिया।

हिन्दुओं के मुख्य काव्य ग्रंथ महाभारत में द्रोपदी का उल्लेख किया गया, द्रोपदी को पांच पांडवों की पत्नी कहा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राम माधव ने इस कैरेक्टर को लेकर कहा था, ‘उनके पांच पति थे, वह उनमें से किसी की भी बात नहीं सुनती थीं। वह पहली फेमिनिस्ट थीं। वह केवल भगवान कृष्ण की ही बात सुनती थीं, जो उनके दोस्त थे, लेकिन हम कभी भी उन्हें अविवेकी नहीं कहते।’ राम माधव के इस बयान को आड़े हाथों लेते हुए लोगों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और बीजेपी नेता पर जमकर निशाना साधा। ज्यादातर लोगों का यह कहना है कि द्रोपदी को मजबूरी में पांच लोगों से शादी करनी पड़ी थी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंध रखने वाले बीजेपी नेता राम माधव ने पणजी में आयोजित हुए इंडिक फेस्टिवल में यह भी कहा कि द्रोपदी ही महाभारत जैसा युद्ध होने के पीछे का असली कारण थीं। उन्होंने यह भी कहा कि महाभारत में 18 लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे और उन सबकी मौत के पीछे की असली वजह द्रोपदी ही थीं। इसके साथ ही उन्होंने द्रोपदी को हठी भी बताया।

You May Also Like  IAS-IPS दम्पति ने शहीद की बेटी को लिया गोद, लोगों ने की सराहना