श्रीनगर: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी (सीओआई) से एक नया मोड़ आया है। जम्मू-कश्मीर में आर्मी ने पत्थरबाजी को रोकने के लिए एक नागरिक को जीप के बोनेट पर बांधने वाले मेजर को कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई है। कोर्ट ने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी रोकने के इस आईडिया की भी तारीफ की है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दी थीं।

इस मामले में सेना ने 15 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा 53 राइफल के मेजर के खिलाफ FIR दर्ज करने के दो दिन बाद ने सीओआई की बैठक बुलाई थी। जांत के बाद मेजर के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई ना करने की अनुशंसा की गई है।

उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा कि सीओआई ने सवालों में घिरे मेजर नितिन गोगोई को क्लीन चिट दे दी है। मेजर की अगुआई वाली 5 गाड़ियों में जवान, 12 चुनाव अधिकारी, 9 आईटीबीपी के जवान और दो पुलिसवाले थे।

ज्ञात हो कि 9 अप्रैल को फारूक अहमद डार नाम के शख्स को मानव ढाल के तौर पर बांध दिया था। हालांकि सैन्य सूत्रों ने कहा कि डार पत्थरबाज नहीं था। उसके मुताबिक वह वोट डालकर लौट रहा था, तभी जवानों ने उसे पकड़ लिया। इस वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कोर्ट अॉफ इन्क्वायरी की मांग की थी।

You May Also Like  इधर जम्मू-कश्मीर के चंगुल से छूटे, उधर हिमाचल पर दावा ठोका