आप आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में ईवीएम लेकर पहुंचे। उन्होंने वहां दिखाया कि ईवीएम में किस तरह से गड़बड़ी होती है। सौरभ बताते हैं कि बूथों पर कुछ घंटे सही से ईमानदारी के साथ वोटिंग होती है फिर घपला तब शुरू होता है जब पार्टी कार्यकर्ता कथित रूप से वोटर बनकर वहां पहुंचकर कोड डाल देता है।

सौरभ भारद्वाज दावा करते हैं कि कोड डालकर मशीन में गड़बड़ी की जा सकती है। वह कुछ कोड भी दिखाते हैं। भारद्वाज दावा करते हैं कि बटनों के द्वारा पार्टी के कार्यकर्ता सीक्रेट कोड डालकर चले जाते हैं।

इस बीच चुनाव आयोग ने उस डेमो मशीन को ईवीएम मानने से इनकार कर दिया जिसमें आप विधायक छेड़छाड़ कर विधान सभा में दिखा रहे थे। चुनाव आयोग पहले भी कह चुका है कि ईवीएम के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ संभव नहीं है। आयोग ने इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को खिली चुनौती भी दी थी कि कोई भी आकर उसमें छेड़छाड़ कर के दिखाए लेकिन तब किसी भी दल ने ऐसा नहीं किया। इस दौरान आप ने कहा कि उसकी तरफ से कई बार चुनाव आयोग से संपर्क किया गया कि उसे एक ईवीएम दी जाय ताकि उसमें टेम्परिंग कर के दिखाया जा सके लेकिन आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया।

You May Also Like  Satyender Jain gave Rs 2 crore to Kejriwal, alleges ousted AAP minister Kapil Mishra