मोगादिशू: सोमालिया की राजधानी में सुरक्षा बलों ने एक मंत्री को आतंकवादी समझ उनके कार पर गोली चला दी जिससे उनकी मौत हो गई। मोगादिशू के मेयर के प्रवक्ता अब्दिफतेह उमर हेलेन ने बताया कि सार्वजनिक कार्य मंत्री और सांसद अब्बास अब्दुलाही शेख सिराजी की कार पर कल सुरक्षा बलों ने आतंकवादी समझकर गलती से गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
पुलिस मेजर नुर हुसैन ने संवाद समिति रायटर को बताया कि गश्त कर रहे सुरक्षा बलों ने सड़क पर एक कार को रोका और कार को आतंकवादी घटना के लिये इस्तेमाल किये जाने के संदेह में गोलीबारी कर दी, जिससे कार में सवार मंत्री की मौत हो गई।
गौरतलब है कि अलकायदा से संबद्ध अल शबाब आये दिन मोगादिशू में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देता रहता है और अफ्रिकी संघ के शांति सेना को इस देश से भगाने की कोशिश में लगा रहता है, जिसकी वजह से यहां सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति काफी बिगड़ गई है और देश में अशांति का माहौल बना हुआ है।

You May Also Like  ग्रीन जोन में चलेंगी बसें, मिलेगी शराब; जानिए आप किस जोन में रहते हैं