गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार दो दिन के गोरखपुर दौरे पर हैं. वहीं उन्होंने अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा, ‘गुंडे सुधर जाएं या यूपी छोड़कर चले जाएं.’ उन्होने कहा जिम्मेदारी बढ़ गई है और इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए जमकर काम किया जाएगा. कामचोर लोग रास्ता छोड़ दें, वह सत्ता में मौजमस्ती के लिए नहीं आए हैं बल्कि 18-20 घंटे काम करने आए हैं. 18 से 20 घंटे काम करने वाले साथ रहें वरना चले जाएं.

उन्होने भाजपा के नेताओं को भी चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी का कोई भी नेता ठेकेदारी के पचड़े में ना पड़े, बल्कि सभी नेता ठेकेदारों पर नजर रखे और किसी भी प्रकार का शक होने पर तुरन्त मुझे एक मैसेज कर दे. उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था में ढ़िलाई को प्रदेश की बड़ी समस्या बताया. और प्रशासनिक अधिकारियो को 15 जून तक यूपी की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया. उन्होने कहा ‘हमारे सांसद विधायक इस कार्य को देखेंगे, यदि उन्हें कहीं भी कमी दिखती है तो सीधा मुझसे शिकायत करें. मैं आगे की कार्रवाई करने के लिए तैयार हूं.’

उन्होंने कहा कि वे बाबा गंभीरनाथ की पांचवीं पीढ़ी में शामिल हैं. हर कोई अपने जीवन में जीत का सपना जरूर देखता है. उन्होंने कहा, ‘तुलसीदास ने कभी भी अकबर को राजा नहीं माना बल्कि राम की जयकार की और भगवान राम को ही अपना राजा माना.’

You May Also Like  'आप' विधायक वेद प्रकाश भाजपा में हुए शामिल