नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने संघ नेता कुंदन चंद्रावत की निंदा की. उन्होने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ दिए विवादित बयान पर कहा कि, ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता के खिलाफ इंदौर में सवाल किया की विवादित बयान देने के बाद संद नेता कुंदन चंद्रावत को अभी तक गिरफ्तार क्यों नही किया गय.’

सिंह ने कहा कि, ‘कुछ दिन पहले पकड़े गए जासूसों को लेकर कहा कि 11 जासूस गैर मुस्लिम थे. उनमें चार भाजपा नेता और एक आप पार्टी का उम्मीदवार था. वहीं अगर वे मुस्लिम होते तो बहस छिड़ जाती. लेकिन ऐसा नही हुआ नेशनल मीडिया ने उसे दबा दिया.’

खबरों के मुताबिक उन्होने गुरमेहर कौर के पक्ष में भी बयान दिया. इस पर उन्होने कहा कि, ‘शहीद की बेटी ने रामजस कॉलेज में अखिल विद्यार्थी परिषद (एवीबीपी) के खिलाफ जब आवाज उठाई तो उसे भाजपा के लोगों ने बदनाम कर दिया. संघ के प्रचारक देश के प्रधानमंत्री संघ की विचारधारा देश पर थोपने में सफल हो रहे है. इस सबके लिए सबसे अच्छा माध्यम कॉलेज ही है.’

You May Also Like  मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सपा सरकार में नियुक्त कई सलाहकारों को किया बर्खास्त