दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा गुरमेहर कौर की पोस्ट के बाद शुरु हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. अब इस मामले में बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा भी कूद पड़ी हैं. ज्वाला गुट्टा ने गुरमेहर कौर के समर्थन में ट्वीट किए हैं. गुट्टा ने लिखा है कि ये ‘दुखद है कि खिलाड़ी इस मामले में शामिल हो रहे हैं. मैसेज का कॉन्टेक्स्ट जाने बिना.’

एक दूसरे ट्वीट में गुट्टा ने लिखा कि ये दुखद है कि ‘जब कोई शांति की बात कह रहा है तो लोग सिर्फ पाकिस्तान शब्द को लेकर मुद्दा बना रहे हैं.’ इस विवाद के बाद गुरमेहर कौर दिल्ली छोड़ अपने घर लौट गई थी उन्होंने कहा था कि मैं अपने कॉलेज वापस लौटना चाहती है, पढ़ाई करना चाहती हूं.

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रीति गांधी और ज्वाला गुट्टा बीच के तीखी नोंकझोंक देखने को मिली. ज्वाला गुट्टा के एक ट्वीट के जवाब में प्रीति गांधी ने लिखा, ‘आपको गुरमेहर का वीडियो बहुत पसंद आया है तो आप इसे पाकिस्तानियों सैनिको को दिखाएं, देखते हैं कितना असरदार होता है.’ एक दूसरे ट्वीट में प्रीति ने लिखा कि ‘आप ये लेक्चर बॉर्डर पर दें. देखते हैं दूसरी तरफ से कैसा जवाब मिलता है.’

You May Also Like  PM मोदी और CM योगी 21वीं सदी की ये सबसे अच्छी खबर: उमा भारती