काराकास: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो द्वारा संविधान में फेरबदल के निर्णय को वापस लेने की मांग को लेकर विपक्षियों ने काराकास की सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन किया। विपक्षी दलों का कहना है कि यह राष्ट्रपति की बिना चुनाव कराए सत्ता में बने रहने की एक कोशिश है।

क्या है पूरा घटनाक्रम :

* पिछले एक महीने से प्रतिदिन आम चुनावों की मांग करने वाले विरोधियों के प्रदर्शन को देखते हुए वर्तमान सरकार ने कल घोषणा की कि वह संविधान को दोबारा लिखने के लिए संविधान सभा का गठन करेगा।
* समाजवादी सरकार ने कहा कि विपक्ष सड़क पर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे और वह बातचीत करने के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए उसके पास कोई विकल्प नहीं मौजूद नहीं था।
* राष्ट्रपति के आलोचकों ने कहा कि उनकी तानाशाही तेजी से बढ़ रही है और चुनाव से बचने के लिए उन्होंने अपने समर्थकों और सदन के कर्मचारियों के साथ संविधान में फेरबदल करने की योजना बनाई। पिछले साल निर्धारित क्षेत्रीय चुनाव अभी होने हैं, राष्ट्रपति का चुनाव 2018 में होगा।

You May Also Like  Whales male signs i dry deep won't to wherein open multiply