Sadprayas

दिल्ली सरकार में दो नए मंत्री शामिल

दिल्‍ली सरकार में आज दो नये मंत्रियों कैलाश गहलोत और राजेन्‍द्र पॉल गौतम को शामिल किया गया है। उपराज्‍यपाल अनिल बैजल ने इन मंत्रियों को राजनिवास में एक समारोह में पद की शपथ दिलाई।

कैलाश गहलोत को कानून और न्‍याय, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी और प्रशासनिक सुधार का मंत्रालय दिया गया है, जबकि राजेन्‍द्र पॉल गौतम को जल पर्यटन, समाज कल्‍याण, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति तथा कला-संस्‍कृति वि‍भाग का मंत्री बनाया गया है।

Exit mobile version