जहां एक और भाजपा समर्थक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में देख रहे हैं वहीं आज सीएम योगी प्रधानमंत्री की अपील की तौहीन करते दिखे। पीएम ने स्वागत में फूलों का गुलदस्ता न दिए जाने की दो दिन पहले ही अपील की थी। उनकी अपील को उस समय पूरी तरह से अनदेखा कर दिया गया जब वह चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरे। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री तथा अन्य सरकारी अधिकारियों ने फूलों के गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री का स्वागत हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री, राज्यपाल और अन्य अधिकारियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने 17 जून को ट्वीट कर लोगों से कहा था कि उनके स्वागत में उन्हें फूलों का गुलदस्ता न दिया जाये। उन्होंने कहा था कि मुझे गुलदस्ते की जगह स्वागत में किताब दी जा सकती है।

हालांकि प्रधानमंत्री खुद शायद अपने द्वारा किये हुए ट्वीट को भूल गए। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के इस तरह के स्वागत से अभिभूत होकर मोदी खुद उनका धन्यवाद कर बैठे।

प्रधानमंत्री ने लखनऊ पहुंचने के बाद भारतीय अनुसंधान संस्थान तथा एके टेक्निकल यूनिवसर्टिी के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अब वो रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

You May Also Like  हिमाचल और गुजरात चुनाव भविष्य की राजनीति के संकेतक