मार्ग्रेट एटवुड और बेर्नार्डिन एवारिस्टो ने संयुक्त रूप से 2019 का बुकर पुरस्कार जीता है। निर्णायकों ने बुकर पुरस्कार नियमों में परिवर्तन करते हुए दो विजेताओं को चुना।सलमान रश्दी की क्विशोथ सहित छह पुस्तकें पुरस्कार की दौड़ में शामिल थीं। बुकर नियमों के अनुसार पुरस्कार दो लेखकों में विभाजित नहीं किया जा सकता। लेकिन निर्णायकों ने जोर दिया कि अटवुड की “द टेस्टामेंट” और एवारिस्टो की “गर्ल, वुमैन, अदर” के बीच फैसलालेना मुश्किल है।पांच घंटे के गहन विचार-विमर्श के बाद पांच सदस्यों के निर्णायक मंडल ने नियम बदलने का फैसला किया। एवारिस्टो 1969 में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की स्थापना के बाद से इसे जीतने वाली पहली अश्वेत महिला हैं।कनाडा की 79 वर्षीय लेखिका एटवुड ने एक युवा लेखिका के साथ पुरस्कार साझा करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

You May Also Like  Unemployment Due to Lockdown: कोरोना वायरस की वजह से 9 करोड़ हुए बेरोज़गार