Sadprayas

बिपाशा पर लगा फैशन शो के दौरान अनप्रोफेशनल होने का आरोप, बोलीं- सब बकवास है

नई दिल्ली: अभिनेत्री बिपाशा बसु पर एक इवेंट मैनेजर ने फैशन शो के दौरान अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाया है, उन पर आरोप है कि एडवांस में पैसे लेने के बावजूद उन्होंने एक फैशन शो में शामिल होने से मना कर दिया.

बिपाशा ने इन आरोपों को बकवास बताते हुए कहा, “मुझे पता चला कि एक धोखेबाज महिला मेरे काम को लेकर बकवास कर रही है और मीडिया के कुछ सेक्शन उन्हें जगह भी दे रहे हैं.

इस बिजनेस में अनप्रोफेशनल रहते हुए आप 15 सालों तक सक्रिय नहीं रह सकते. आप इतने समय तक टिकते हैं क्योंकि काम को लेकर आपका मन साफ है और आपने अपने आत्मसम्मान को बनाए रखा है.”

बिपाशा और उनके अभिनेता पति करण सिंह ग्रोवर इन दिनों लंदन में हैं और वहां वह एक फैशन शो का हिस्सा बनने वाली थीं. शो से जुड़ी एक इवेंट मैनेजर ने बिपाशा पर अपने कमिटमेंट को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है.

Exit mobile version