Sadprayas

प्रधानमंत्री मोदी नीति आयोग की संचालन परिषद् की तीसरी बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी niti-aayog-pm-modi_26_07_2016कल नीति आयोग की संचालन परिषद् की तीसरी बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे। बैठक में पिछली दो बैठकों में लिए गए फैसलों पर अमल को लेकर विस्‍तार से चर्चा की जाएगी।

नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष डॉ0 अरविंद पानगडि़या 15 वर्षीय दृष्टिकोण पत्र के प्रमुख पहलुओं के संदर्भ में भारत के त्‍वरित विकास का खाका पेश करेंगे। इसमें सात वर्षीय रणनीति दस्‍तावेज और तीन वर्षीय कार्य योजना शामिल रहेगी। किसानों की आमदनी को दोगुना करने के बारे में मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक खाका पेश करेंगे। वस्‍तु और सेवा कर के बारे में भी

विस्‍तार से जानकारी दी जाएगी। दिनभर चलने वाली बैठक में अन्‍य लोगों को अलावा विभिन्‍न राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नीति आयोग की संचालन परिषद् की तीसरी बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे।

संचालन परिषद् की पहली बैठक में नीति आयोग ने केन्‍द्र और राज्‍यों के बीच आपसी सहयोग से राष्‍ट्रीय मुददों का निराकरण कर सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने और महत्‍वपूर्ण केन्‍द्रीय योजनाओं की निगरानी जैसे विषयों पर महत्‍वपूर्ण आदेश जारी किए गए थे। दूसरी बैठक में मुख्‍यमंत्रियों के तीन उप समूहों और कृषि विकास तथा गरीबी उन्‍मूलन पर दो कार्यबलों की उल्‍लेखनीय प्रगति का खुलासा पेश किया गया था।

Exit mobile version