पाकिस्तान  (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) का कोविड 19 (Covid19) टेस्ट नेगेटिव आया है.  इमरान खान, कोरोना पॉजिटिव एक शख्स के संपर्क में आए थे इसलिए उनका covid 19 का टेस्ट करना पड़ा था.

पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ज़फ़र मिर्ज़ा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री इमरान खान का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है.

इमरान खान की पाकिस्तान के एधी फाउन्डेशन के चीफ अब्दुल सत्तार एधी के बेटे फैसल एधी से मुलाकात हुई थी. 15 अप्रैल को हुई मुलाकात में फैसल एधी ने पीएम इमरान खान को corona के खिलाफ लड़ाई के लिए एक करोड़ रुपये का चेक दिया था. बाद में फैसल एधी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे. जिस वजह से इमरान खान को उनके मेडिकल विशेषज्ञों ने टेस्ट कराने की सलाह दी थी.

हालांकि इमरान के कोविड टेस्ट के बाद पाकिस्तान में अफवाहों का बाज़ार गर्म हो गया था और रिपोर्ट को लेकर अलग अलग कयास लगाए जा रहे हैं.  जिसके बाद इमरान खान के निजी स्वास्थ्य विशेषज्ञ फैसल सुल्तान ने एक संक्षिप्त वीडियो संदेश जारी कर कहा कि पाकिस्तान के पीएम का सैंपल ले लिया गया है और जांच में कुछ घंटों का वक्त लगेगा.

You May Also Like  कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में मरने वालों की संख्या हुई 1,74,336