मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी ने आज कहा कि ऑनलाइन मतदान संभव नहीं है क्योंकि इसमें सुरक्षा प्रणालियों की जरूरत को बनाए रखना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने इस मुद्दे की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। उसकी रिपोर्ट उच्चतम न्यायालय और कानून मंत्रालय को सौंपी है।

आयोग ने पाया कि ऑनलाइन मतदान प्रणाली आज व्यावहारिक नहीं है क्योंकि इसमें गड़बड़ियों को रोकने के जरूरी सुरक्षा के स्तर संदेहास्पद हैं। आयोग के पूर्व आयुक्त एच. एस. ब्रह्मा ने कभी ऑनलाइन मतदान का समर्थन किया था।

You May Also Like  आज़ादी चुनने की; सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, कहा- समलैंगिकता अपराध नहीं