एमानुएल मैक्रोन फ्रांस के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। रविवार को हुए दूसरे चरण के चुनाव में मैक्रोन ने अपनी प्रतिद्धंदी और धुर दक्षिणपंथी रुझानों वाली मरीन ली पेन को मात दी । युवा मध्यमार्गी एमानुएल मैक्रोन के पास कुछ खास राजनीतिक अनुभव नहीं है । और वो न ही किसी निर्वाचित पद पर रहे हैं ।

मैक्रोन की जीत ने फ्रांस की राजनीति में मेनस्ट्रीम पार्टियों के वर्चस्व को धता बता दिया है । मैक्रोन की जीत उनके ब्रसेल्स और बर्लिन जैसे यूरोपीय सहयोगियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जिन्हें ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से बाहर होने और डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने के बाद बड़ा झटका लगा था ।

39 वर्षीय पूर्व इंन्वेस्टमेंट बैंकर मैक्रोन दो साल वित्त मंत्री रहे हैं, लेकिन कभी किसी निर्वाचित पद पर नहीं रहे । मैक्रोन नेपोलियन के बाद फ्रांस का नेतृत्व करने वाले सबसे युवा नेता होंगे.
वहीं दूसरी और पुडुचेरी में रहने वाले फ्रांस के नागरिकों ने अपने देश में हो रहे राष्ट्रपति चुनावों के दूसरे दौर के लिये रविवार को मतदान किया। पुडुचेरी और आसपास के क्षेत्रों में करीब 4600 फ्रेंच मतदाता हैं। राष्ट्रपति चुनावों के लिये पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था।

You May Also Like  जी-20: थेरेसा मे से मोदी ने की माल्या के प्रत्यर्पण की बात