अफगानिस्तान के एक मदरसे में आज सुबह हुए बम धमाके में 8 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में प्रांतीय उलेमान काउंसिल के अध्यक्ष की भी मौत हो गई है। घटना परवान प्रांत की है। अधिकारियों के मुताबिक क्लासरूम के अंदर ही बम लगाया गया था।

खामा प्रेस के मुताबिक फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने बम धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। परवान अफगानिस्तान का एक अशांत इलाका है, जहां तालिबान आतंकी काफी सक्रिय रहते हैं।

इसके अलावा इसके ग्रामीण इलाकों में भी आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है। सड़क बम धमाके, आत्मघाती हमले और हत्या जैसे मामले परवान के जिलों में आम बात है। इस घटना में ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

You May Also Like  पाक पीएम नवाज़ शरीफ का इस्तीफा, छोटे भाई बनेंगे प्रधानमंत्री