इम्फाल: मणिपुर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास सोमवार सुबह बम विस्फोट हुआ जिसमें कई जवानों के घायल होने की खबर है। रिपोर्टों के मुताबिक, यह विस्फोट ट्रांस एशियन राजमार्ग 102 से सटे लोकचाओ में रिमोट संचालित बम से हुआ।

अधिकारी के मुताबिक, जिस समय विस्फोट हुआ तब 165 प्रादेशिक सेना के जवान वहां से गुजर रहे थे।

घायलों को इम्फाल के पास लेमाकोंग के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलीकॉप्टर के जरिए चार घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को कई लोगों के हताहत होने का अंदेशा है।

You May Also Like  गिरीश चन्‍द्र मुर्मु जम्‍मू-कश्‍मीर के पहले उप-राज्यपाल नियुक्त