जाने माने फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का आज सवेरे मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। उन्हें अत्यधिक पानी की कमी हो जाने के कारण सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने 1968 में पहली बार मन का मीत फिल्म से अपने अभिनय की शुरूआत की थी। इनकी मशहूर फिल्मों में मेरे अपने, मेरा गांव मेरा देश, अमर अकबर एंथनी, कुर्बानी, दयावान और जुर्म फिल्म शामिल हैं। वे अंतिम बार 2015 में दिल वाले फिल्म में दिखाई दिए थे।

You May Also Like  Unemployment Due to Lockdown: कोरोना वायरस की वजह से 9 करोड़ हुए बेरोज़गार