दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ाए जाने को लेकर छात्रों और मजदूर संघों ने आज दिल्ली मेट्रो मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय छात्र संघ दिल्ली ने कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम करीब 30% का लाभ कमा रहा है लेकिन यह बढोतरी आम लोगों पर बोझ डालकर ज्यादा लाभ कमाने की कोशिश है।

इस प्रदर्शन में भाकपा-माले , आइसा और अखिल भारतीय मजदूर संघ केंद्रीय परिषद भी शामिल था।

मेट्रो के किराये में वृद्धि की घोषणा किए जाने के बाद से कई छात्र संगठन, मजदूर संघ और महिला अधिकार संगठन डीएमआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

गत 10 मई को डीएमआरसी ने तीन सदस्यीय किराया निर्धारण समिति की सिफारिशों के आधार पर अपने किराये बढ़ा दिए थे।

You May Also Like  PM arrives in New Delhi after completing four nation visit